बहेड़ी: बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स के मुताबिक बीती 29 मई को उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी घर पर थी तभी बरेली के थाना सिरौली निवासी आरोपी युवक फरमान शाह उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया जिसके चलते पीड़ित शख्स ने पुलिस से मामले की शिकायत की वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।