सादाबाद: नौगांव के पास एक मैक्स लोडर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, खड्ड में एक दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हुईं
नौगांव के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार एक दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गईं। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। सभी महिलाएं मथुरा जिले से नगला मोहन में शोक सभा में शामिल होने जा रही थी