चौपारण: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के न होने से मरीज़ परेशान, सुबह 9:30 तक नहीं पहुंचे डॉक्टर
चौपारण सीएचसी में डॉक्टर नहीं पहुंचने से मरीज परेशान चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार सुबह 9:30 बजे तक एक भी डॉक्टर के नहीं पहुंचने से मरीजों और परिजनों में नाराजगी देखी गई। भीषण गर्मी में इलाज के लिए आए लोग घंटों डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। अस्पताल परिसर में अव्यवस्था का माहौल बना रहा।