करछना: कुलमई गांव में हुई युवक की हत्या के दूसरे दिन परिजनों ने मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर बरईयवा चौराहे पर किया चक्का जाम
करछना थाना क्षेत्र के कुलमई गांव में रविवार रात को उक्त गांव निवासी दीपक आदिवासी पुत्र राम अवतार को अज्ञात लोगों द्वारा धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दिया गया था। घटना की दूसरे दिन सोमवार रात नौ बजे के करीब आक्रोशित परिजनों ने मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर बरईयवा चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी है।