बैरसिया: कजलीखेड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
भोपाल के कजलीखेड़ा में रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बॉडी थुआखेड़ा आंगनबाड़ी में मिली। शव के पास ही एक डायरी से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। यह डायरी परिजनों ने पुलिस को सौंप दी है। सुसाइड नोट में महिला ने पति पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।