गुण्डरदेही: गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने ग्राम टिकरी सतनाम भवन में टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया
गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम टिकरी सतनाम भवन प्रांगण में टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया विधायक ने कहा कि गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना हमारा संकल्प है।जनता की आकांक्षाओं को पूरा समृद्ध गुंडरदेही विधानसभा के निर्माण हेतु हम सतत आगे बढ़ रहें हैं। यह निर्माण कार्य ग्रामीणों को सामाजिक आयोजनों के लिए सुविधा मिलेगी बैठने के लिए उचित व्यवस्था मिलेगी इस निर्माण से ग्राम वासियों को बरसात के दिनों में परेशानी नहीं होगी।