नगरी: सिहावा विधायक ने कर्णेश्वर धाम में बन रहे भव्य प्रवेश द्वार का किया निरीक्षण
Nagri, Dhamtari | May 18, 2026 नगरी क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल कर्णेश्वर धाम में पर्यटन विभाग द्वारा निर्माणाधीन भव्य प्रवेश द्वार के कार्य का निरीक्षण विधायक अम्बिका मरकाम ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता युक्त एवं समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए।