निर्मली: दिघिया पं. में कोसी नदी में नाव से हो रही शराब तस्करी के एक बड़े प्रयास को पुलिस ने किया विफल
Nirmali, Supaul | May 31, 2026 निर्मली थाना क्षेत्र के दिघिया पंचायत स्थित कोसी नदी में नाव के जरिए की जा रही शराब तस्करी के एक बड़े प्रयास को पुलिस ने विफल कर दिया. गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सियावर मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक नाव से 750 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की. साथ ही तस्करी में प्रयुक्त नाव को भी जब्त कर लिया गया. हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते