लखीमपुर: कलेक्ट्रेट के अटल सभागार में योग दिवस की तैयारियों की नोडल अधिकारी ने की समीक्षा, छात्राओं को वितरित की स्पोर्ट्स किट
लखीमपुर खीरी जिले में शासन द्वारा नामित जनपद की नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस ने लखीमपुर खीरी पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने 21 जून को होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं जन जागरूकता गतिविधियों तथा जन सहभागिता बढ़ाने के प्रयासों की समीक्षा की।