आरा: यातायात और परिवहन विभाग के चालान से परेशान ऑटो चालक ने खुद को लगाई आग, पीएमसीएच में हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Feb 13, 2026 आरा के पुरानी पुलिस लाइन के पास एक ऑटो चालक ने कथित रूप से आरा ट्रैफिक पुलिस की मनमानी चालान कार्रवाई से परेशान होकर अपने शरीर में आग लगा ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को पीएमसीएच में भर्ती कराया था। आज इलाज के दौरान ऑटो चालक की मौत हो गई।ऑटो चालक इस घटना के बाद काफी आक्रोशित है।