बिहारीगंज: 49 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार, बाइक जब्त
बिहारीगंज केहथिऔंधा पंचायत में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 49 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हथिऔंधा वार्ड 11 निवासी बिट्टू यादव के रूप में हुई है। गुप्त सूचना पर वाहन जांच के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में बाइक पर रखे बोरे से शराब बरामद हुई।