खरगोन के गोगांवा पुलिस ने राजस्थान से हथियारों की खरीद करने आए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गोगांवा थाना पुलिस को दसनावल रोड पर संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिली थी। घेराबंदी कर पुलिस ने पाली, राजस्थान निवासी 32 वर्षीय उत्तम कुमार को पकड़ा, जिसके बैग से 1 लाख रुपए कीमत की 4 देसी पिस्टल बरामद की गईं।