दतिया नगर: दतिया विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार, तिहाड़ जेल भेजे गए
मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां दतिया विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने भूमि विकास बैंक से जुड़े मामले में दोषी करार दिया है। बुधवार को सुनाए गए फैसले में न्यायालय ने उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत दोषी माना। फैसले के बाद अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें तिहाड़ जेल भेजने क़े आदेश दिए.