पिथौरा: डिघेपुर के एक व्यक्ति को चार लीटर देसी महुआ शराब के साथ पिथौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
डिघेपुर के एक व्यक्ति को चार लीटर देसी महुआ शराब के साथ पिथौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है । आरोपी नेपाल श्याम निवासी डिघेपुर के द्वारा अपने घर के सामने शराब रखकर बेचने का कार्य कर रहा था, पिथौरा पुलिस ने मौके पर से चार लीटर देसी महुआ शराब के साथ नेपाल श्याम को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है ।