पिथौरा: कुहरी से सिरपुर मार्ग पर राहगीरों को सड़क पार करते दिखा बाघ, वन विभाग ने जंगल में बाघ होने की पुष्टि की
कुहरी से सिरपुर मार्ग पर राहगीरों को आज सड़क पार करते हुए एक बाघ दिखा । जिसका कार सवार राहगीरों ने वीडियो बनाकर वायरल किया है । वही वन विभाग ने सिरपुर के जंगल में बाघ होने की पुष्टि की है । कार सवार राहगीर सिरपुर की ओर जा रहे थे , इसी बीच सड़क पर एक बाघ नजर आया और इसका वीडियो बना लिया । सिरपुर जंगल मे बाघ होने की पुष्टि वन अधिकारियों ने की है ।