पिथौरा: सिरपुर के जंगल में राहगीरों को सड़क पर विचरण करते फिर दिखा बाघ, छपोराडीह के जंगल में दो गायों का किया शिकार
सिरपुर के जंगल में राहगीरों को सड़क पर विचरण करते हुए एक बार फिर से बाघ नजर आया है। वहीं छपोराडीह के जंगल में दो गायों का शिकार भी किया है। वन विभाग के द्वारा लगातार बाघ को ट्रेस करने के लिए टीम जुटी हुई है , पद चिन्हों के आधार पर सिरपुर के जंगल में बाघ होने की पुष्टि करते हुए आसपास के दर्जन भर गांव में सतर्कता बरतने की अपील जारी की गई है ।