पिथौरा: भिथिडीह के जंगल से 29 नग खैर लकड़ियों को लावारिस हालत में जप्त कर की गई कार्यवाही
भिथिडीह के जंगल से 29 नग खैर लकड़ी लावारिस हालत में जप्त करते हुए वन विभाग की टीम के द्वारा कार्रवाई की गई है । अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा भिथिडीह के जंगल के कक्ष क्रमांक 243 में खैर लकड़ी भंडारित कर रखा गया था , वहीं सूचना पर वन विभाग की टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर मौजूद लड़कियों को जप्त करते हुए आवश्यक कार्यवाही की है ।