पिथौरा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से बनाया प्रत्याशी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है । श्री साहू को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित होने के बाद क्षेत्र के कांग्रेस जनों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है । तथा आज सूची जारी होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई बांट कर हर्ष जताया है ।