सीतापुर में थाने पहुंचा अनोखा ‘लव ट्राएंगल’, महिला बोली- पति और प्रेमी दोनों के साथ रहना है!
#सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली में एक महिला अपने पति और प्रेमी के साथ पहुंची और दोनों के साथ रहने की इच्छा जताई।
महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में परिवार के कुछ सदस्यों पर इस रिश्ते का विरोध करने का आरोप लगाया और सुरक्षा की मांग की।
महिला ने पुलिस को बताया कि पति और प्रेमी दोनों नौकरी करते हैं, इसलिए उनकी ड्यूटी के हिसाब से वह दोनों के साथ रहने की योजना बना चुकी है।
महिला की बात सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। बताया गया कि करीब 10 साल की नौकरी में पुलिस के सामने ऐसा मामला पहली बार आया है।
#viralvideochallenge #sitapur