मधेपुरा: संत अवध कॉलेज मैदान के पास ट्रैक्टर की टक्कर से ढाई साल के बच्चे की मौत, परिवार में कोहराम
मधेपुरा शहर के वार्ड चार स्थित संत अवध कॉलेज के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ढाई साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज कुमार के बेटे आयांश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों से जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।