झुंझुनू जिले के छोटे से बनकोठडी गांव की अर्पिता ने राष्ट्रीय स्तर पर कर्नाटक के कडप्पा गांव में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर राजस्थान प्रदेश के साथ-साथ झुंझुनू जिले का भी नाम रोशन किया है गुरुवार दोपहर 3: बजे के आसपास झुंझुनू कलेक्ट्रेट सभागार में अर्पित और उसके कोच व परिवार का झुंझुनू कलेक्टर अरुण कुमार गर्ग ने सम्मान किया और अर्पिता को बधाई दी