थरथरी: थरथरी में विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
स्वच्छ भारत मिशन एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को थरथरी में "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे प्रखंड कार्यालय से निकली साइकिल रैली भतहर होते हुए करियावां गांव तक पहुंची। रैली के माध्यम से ग्रामीण स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।