सासनी: खेलते समय दो वर्षीय मासूम बच्ची ने गलती से खाया विषाक्त पदार्थ, हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लाए
Sasni, Hathras | Apr 6, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी में खेलते समय गलती से 2 वर्षीय मासूम बच्ची अनन्या पुत्री शंभू दयाल ने विशाख्त पदार्थ खा लिया जिससे 2 वर्षीय मासूम बच्ची की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में तुरंत मासूम बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा मासूम बच्ची का उपचार किया गया।