जमुआ: हीरोडीह पंच मंदिर में इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार शादी में बदला, तस्वीरें वायरल
Jamua, Giridih | Feb 25, 2026 हीरोडीह थाना क्षेत्र स्थित पंच मंदिर में सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्यार विवाह के पवित्र बंधन में बदल गया। हालांकि यह शादी दो दिन पहले हुई है लेकिन बुधवार को 12 बजे इसकी तस्वीर वायरल हुई।बताया जा रहा है कि रेम्बा गांव की युवती और नवलसाई थाना क्षेत्र के घुटियारी गांव निवासी छोटू राय के पुत्र राहुल राय की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी।