आंवला: आंवला के भमोरा में झोपड़ी से चोरी, नकदी और जेवर चोरी मामले में रिपोर्ट दर्ज
Aonla, Bareilly | Jun 12, 2026 आंवला तहसील स्थित भमोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह दस बजे एक महिला की झोपड़ी से नकदी, जेवर और घरेलू सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव के दो नामजद और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।