बटियागढ़: सूरजपुरा के जंगल से लापता हुई दिव्यांग महिला को पुलिस ने रावटी से किया दस्तयाब
सूरजपुरा के जंगल से बकरी चराते समय लापता हुई दिव्यांग महिला को रजपुरा थाना पुलिस ने रावटी से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है.. आज रविवार दोपहर करीब 1 बजे रजपुरा पुलिस की टीम महिला को लेकर रजपुरा पहुंची। आवश्यक कार्यवाही के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया..थाना प्रभारी सरदार सिंह ने बताया कि महिला रतलाम जिले के रावटी क्षेत्र पहुंच गई थी