लातेहार: दुर्गा पूजा के दौरान कुल सात घटनाएं लातेहार जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में घटित हुई थी।
सदर अस्पताल लातेहार से बुधवार की दोपहर 3:00 बजे मिली सूचना के अनुसार पांच अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हुए थे। वहीं एक व्यक्ति आपसी मारपीट में घायल तो एक व्यक्ति जहर खाने से बीमार हुआ था ।रिपोर्ट के अनुसार सभी का इलाज सदर अस्पताल में करने के बाद स्थिति सामान्य हो गई थी।