झांसी: मेडिकल अग्निकांड के बाद जिला अस्पताल की दीवार से सटकर लगी गुमटी वेंडिंग जोन से हटाई गई
Jhansi, Jhansi | Nov 26, 2024 मेडिकल अग्निकांड के बाद जिला अस्पताल की दीवार से सटकर लगी गुमटी वेंडिंग जोन से हटाई गई आपको बतादे झांसी में मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड के बाद जिला अस्पताल की दीवार से सटकर बनवाए गए वेंडिंग जोन से गुमटी हटवाई जाने लगी हैं। मिनर्वा चौराहा से महिला अस्पताल जाने वाले मार्ग पर नगर निगम ने वेंडिंग जोन बनाया है। यहां 70 दुकानें लगाने की अनुमति दी गई।