चूरू: पुलिस लाइन मैदान में होने वाले चूरू महोत्सव को लेकर जिला कलेक्टर व एसपी ने कलेक्ट्रेट से जारी किया वीडियो संदेश
Churu, Churu | Feb 20, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा व पुलिस अधीक्षक जय यादव ने गुरुवार शाम कलेक्ट्रेट से वीडियो सन्देश जारी किया है। 22 से 24 फरवरी, 2025 तक आयोजित हो रहे 03 दिवसीय चूरू महोत्सव को लेकर यह वीडियो सन्देश जारी किया गया है। अपने वीडियो सन्देश में जिला कलक्टर ने कहा कि चूरू की संस्कृति, पंरपराओं, इतिहास व लोकरंग से जुड़े कार्यक्रम में जिलेवासी भागीदारी निभाएं।