चूरू: कलेक्ट्रेट के सामने यूथ कांग्रेस ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, अमेरिका में भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार का विरोध
Churu, Churu | Feb 20, 2025 चूरू कलेक्ट्रेट के सामने गुरुवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और पुतला जलाकर आक्रोश जताया। अमेरिका में भारतीय नागरिकों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के विरोध में यूथ कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारतीय नागरिकों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।