चूरू: जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में सुने जन अभाव अभियोग, अधिकारियों को दिए निर्देश
Churu, Churu | Feb 20, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने डीओआईटी वीसी सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिलेभर से आमजन के अभाव-अभियोग सुने व अधिकारियों को परिवादों में समुचित जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए। शाम पांच बजे जारी प्रेस नोट के अनुसार जिला कलक्टर सुराणा ने जिला स्तरीय जन सुनवाई में आए फरियादियों के परिवाद सुनकर अधिकारियों को निर्देश दिए।