चूरू: कलेक्ट्रेट के सामने 48 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी, महिलाओं की गैंग ने दिया वारदात को अंजाम
Churu, Churu | Feb 20, 2025 चूरू कलेक्ट्रेट के सामने गुरुवार को चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। यहां बस में चढ़ रही 48 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली गई। यह महिला फतेहपुर अपनी बेटी के पास जा रही थी लेकिन उससे पहले ही यह वारदात हो गई। वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चूरू के सैनिक बस्ती की 48 वर्षीय नसीम ने बताया कि वह अपने पति के साथ यहां आई थी।