चूरू: गांव रामसरा में 2 दिवसीय टिड्डी नियंत्रण प्रशिक्षण शिविर का समापन, उपकरणों का लाइव डेमो दिया गया
Churu, Churu | Feb 20, 2025 चूरू के गांव रामसरा में कृषि मंत्रालय के वनस्पति संरक्षण एवं संग्रह निदेशालय द्वारा दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। शिविर के दौरान किसानों को टिड्डी नियंत्रण के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने किसानों को खेतों में कृषि उपकरणों का लाइव डेमो दिया और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।