देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पीलीभीत से गिरफ्तार कर अभियुक्त को देहरादून लाया, पोक्सो अधिनियम मामले में था फरार
देहरादून की नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस पोक्सो अधिनियम, और बलात्कार के प्रकरण में पिछले 07 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को देहरादून लाई है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। अभियुक्त बलविंदर सिंह उर्फ बग्गा है को पुलिस ने सोमवार को पीलीभीत उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था।