Balaghat News: बैगा आदिवासी बच्चों की मौत की खबर ने पूरे बालाघाट पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद आदिवासी समाज में गुस्से और सवालों का सिलसिला थम नहीं रहा। आख़िर ज़िम्मेदार कौन? प्रशासन कहाँ चूका? और पीड़ित परिवारों तक पहुंचनेवाली मदद कितनी कारगर साबित हो रही हैं?
इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने और ज़मीनी हकीकत जनता के सामने लाने के लिए 5 सितंबर को एमपी न्यूज़ टुडे की टीम बालाघाट पहुँच रही है।
📍 सुबह: टीम सबसे पहले प्रभावित गाँवों में पहुँचकर ग्राउंड रिपोर्ट करेगी — पीड़ित परिवारों से सीधी बातचीत, मौके के हालात और अनदेखी की सच्चाई सामने लाने की कोशिश।
📍 दोपहर बाद: टीम बालाघाट पहुँचकर जनप्रतिनिधियों और आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी, ताकि प्रशासन का पक्ष और समाज की माँगें दोनों जनता तक पहुँचें।
अगर आप बालाघाट क्षेत्र से हैं, इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी रखते हैं, या पीड़ित परिवार के करीब हैं और अपनी बात हमारी टीम तक पहुँचाना चाहते हैं — तो नीचे दिए नंबर पर संपर्क करें। आपकी बात ही असली रिपोर्ट को मुकम्मल बनाएगी।
हम 5 सितंबर को बालाघाट आ रहे हैं, अगर आप अपनी बात रखना चाहते हैं तो संपर्क करें: 9165898379, 9617455283, 9926972399
#BalaghatNews #MPNews #MPNewsToday
Lakhnadon, Seoni | Sep 5, 2026