नानपारा: रुपईडीहा पुलिस ने बच्चों के विवाद के बाद शांति भंग करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
रुपईडीहा पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया अभियुक्तों की पहचान मनोज कुमार (50) और हरिचंद्र (43) के रूप में हुई है, जो रामलाल के पुत्र और निधिनगर पोखरा के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, इन दोनों ने बच्चों के विवाद को लेकर शांति भंग करने का प्रयास किया था। धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लिया गया विधि कार्रवाई कर पेशी हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।