नानपारा: नवाबगंज में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 20 वाहनों का चालान कर की गई कार्रवाई
नवाबगंज क्षेत्र में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। चौक घंटाघर और निमनिहारा चौराहे पर चेकिंग हुई। इस दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहनों सहित कुल 20 वाहनों के चालान काटे गए। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस ने यह सघन चेकिंग अभियान चलाया।