उनियारा: उनियारा पुलिस ने दुकानदार के साथ मारपीट के आरोपी से पिस्टल की जब्ती की
Uniara, Tonk | Apr 18, 2026 उनियारा में दुकानदार के साथ मारपीट के आरोपी से पुलिस ने पिस्टल जब्त की है। उनियारा पुलिस थाना एएसआई रतन लाल ने शनिवार को शाम 4 बजे बताया कि मामले में आरोपी रामसिंह की गिरफ्तारी के बाद रिमांड अवधि के दौरान अवैध हथियार पिस्टल जब्त की है। आरोपी ने उनियारा कस्बे में बीते दिनों दुकानदार अजय गुप्ता कै साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।