कटंगी: पदमावती रेस्टोरेंट के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, घटना में 4 लोग घायल व सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती
कटंगी से बोनकट्टा मुख्य सड़क मार्ग पर अर्जुननाले के नजदीक पदमावती रेस्टोरेंट के सामने सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक महिला सहित कुल 04 लोग घायल हुए हैं। डायल-100 की मदद से सभी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कटंगी में भर्ती करवाया गया है, जहां उपचार जारी है।