कोडरमा: राज्य सरकार के मार्गदर्शन में CH+2 हाई स्कूल में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक में उपायुक्त हुए शामिल
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में आज अभिभावक–शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय, झुमरी तिलैया में आयोजित विशेष अभिभावक–शिक्षक बैठक कार्यक्रम में उपायुक्त श्री ऋतुराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।