नगरी: फरसियां में आयुष्मान आरोग्य शिविर का भव्य आयोजन हुआ
Nagri, Dhamtari | Jun 13, 2026 मिली जानकारी के अनुसार नगरी वनांचल क्षेत्र के ग्राम फरसियां में आयुष्मान आरोग्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, क्षय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आयुष्मान भारत योजना का लाभ पहुंचाना तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ना रहा।