पलवल: घुड़ावली गांव में बिजली मीटर उतारने गई टीम पर हमला, आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर मोबाइल छीना, मामला दर्ज
Palwal, Palwal | Sep 3, 2025 पलवल के घुड़ावली गांव में बिजली विभाग की टीम पर हमला हुआ है। टीम बकाया बिल की वसूली के लिए मुबारक डेरी पर गई थी। आरोपी आबिद ने टीम के साथ गाली-गलौच की और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।