फरीदपुर: भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक गांव की युवती को बहला-फुसलाकर ले गया युवक
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को एक युवक प्रेम जाल में फंसा कर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवती की बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है। युवती को जल्द बरामद कर मामले में कार्यवाही की जाएगी।