फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र के रसूला चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर
भुता थाना के रसूला चौराहे पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी ।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कार चालक की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।