फरीदपुर: फरीदपुर थाना पुलिस व एएनटीएफ ने स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
फरीदपुर थाना पुलिस व एएनटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के कब्जे से 500 ग्राम स्मैक बरामदकी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ताज पेट्रोल पंप के पास से तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दियाहै।