फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने डोडा तस्कर को किया गिरफ्तार
फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक डोडा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जो काफी लंबे समय से तस्करी की वारदातों को अंजाम देरहा था। पकड़े गए अभियुक्त के पास से पुलिस ने 600 ग्राम डोडा बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम परमजीत पुत्र यारासिंह निवासी ग्राम बाकरगंज थाना फतेहगंज पूर्वी बताया है।