होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद ने असम में भाजपा प्रत्याशी व स्थानीय लोगों से मुलाकात कर किया संवाद
1नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने असम पहुँचकर यहां धेमाजी जिले के सिलापथार क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी जीवन गोगोई के साथ स्थानीय लोगों से मुलाकात कर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने असम में 2014 के बाद आए विकास, शांति और स्थिरता की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य अब अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आतिथ्य के लिए देशभर में पहचान बना रहा है।