अरनोद: चूपना पंचायत में रोजगार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, मनरेगा कार्य शुरू कराने की मांग
प्रतापगढ़ जिले के अरनोद उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चूपना में मनरेगा मजदूरों ने रोजगार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरनार्थियों का कहना है कि जब तक ग्राम पंचायत क्षेत्र में मनरेगा के तहत कार्य शुरू नहीं किए जाते और मजदूरों को रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने जब तक रोजगार नहीं, तब तक घर नहीं क