गोला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर गांव में बीती रात तेज आंधी और तूफान के कारण 75 वर्षी बुजुर्ग महिला फूलमती पत्नी शिवराम पर ईंट की पक्की दीवार गिरने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आज मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।