प्रतापगढ़: 12 साल बेमिसाल अभियान के तहत राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने की पूजा-अर्चना, राष्ट्र कल्याण के लिए हुआ हवन
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "12 साल बेमिसाल" अभियान के तहत बुधवार को प्रतापगढ़ जिले में धार्मिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के दौरे के दौरान शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में हवन, पूजा-अर्चना और राष्ट्र कल्याण की कामना के कार्यक्रम संपन्न